-->

कतरास एरिया-3 में अवैध कोयला भंडारण पर CISF-BCCL की बड़ी कार्रवाई,15 टन कोयला जब्त

 


धनबाद: अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीसीसीएल एरिया-3 में दो अलग-अलग स्थानों पर संयुक्त छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 15 टन अवैध कोयला जब्त कर बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।पहली कार्रवाई एरिया-3 के एबीसी ब्लॉक-4 कोलियरी अंतर्गत बूढ़ा बाबा मंदिर, अगरडीह ओबी ट्रांसपोर्टिंग मार्ग के समीप की गई, जहां से लगभग 8 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। दूसरी कार्रवाई हायर्ड पैच माइंस के ट्रांसपोर्टिंग रूट के किनारे की गई, जहां से करीब 7 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। जब्त किए गए कोयले को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बीसीसीएल प्रबंधन के हवाले कर दिया गया।इस संयुक्त अभियान में सीआईएसएफ और बीसीसीएल की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि अवैध कोयला खनन और तस्करी के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments