-->

सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'


दिल्ली न्यूज़:-दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे मशहूर शिक्षाविद सोनम वांगचुक को पुलिस ने शनिवार (18 जुलाई) की सुबह जबरन वहां से हटा दिया. बताया गया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. इस मामले पर अब उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो का बयान आया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं, जहां सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है. मेरी, उनके परिवार और उन डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें मुंह से या नस के जरिए कोई भी दवा या चीज नहीं दी जानी चाहिए, जो पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं.सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा कि वह सफदरजंग अस्पताल में हैं. मैंने उन्हें मेरी मंजूरी के बिना कुछ भी देने से मना किया है. उन्होंने आगे कहा कि मेरी मंजूरी के बिना कोई इलाज शुरू नहीं होना चाहिए.

Post a Comment

0 Comments