-->

गोमो उत्तर पंचायत में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज।


BLO ने की सभी मतदाताओं से सहयोग की अपील

गोमो: गोमो उत्तर पंचायत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ स्तर पर मतदाताओं का सत्यापन और फॉर्म भरने का कार्य तेजी से जारी है। इस अभियान में बीएलओ के साथ पंचायत प्रतिनिधि भी लोगों को जागरूक करने और सहयोग करने में जुटे हैं।

गोमो उत्तर की बीएलओ वंदना देवी ने बताया कि उनका बूथ संख्या 178 है और अभियान 29 जून से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई तक सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन और फॉर्म भरने का कार्य पूरा किया जाना है। अब तक उनके बूथ पर 100 से अधिक फॉर्म भरे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से भी की जा रही है और मतदाताओं का अच्छा सहयोग मिल रहा है।

वहीं, गोमो उत्तर पंचायत के मोहम्मद मैजुद्दीन अंसारी उर्फ मुखिया, समाज सेवी समीर अंसारी तथा सैयद अनवर(अन्नू) ने कहा कि पंचायत के सभी मतदाताओं को अभियान की जानकारी दी जा रही है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, उन्हें संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म भरवाकर सुधार कराया जा रहा है।

सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे 29 जुलाई से पहले अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि भविष्य में उनका नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे।



Post a Comment

0 Comments