कतरास। 14 जुलाई 2026 को यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक सह हाजीपुर रेल जोनल सांसद प्रतिनिधि दीप नारायण सिंह ने कतरास थाना कांड संख्या -370/2025 में धनबाद सब ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया। इस दौरान दीप नारायण सिंह ने कहा कि मुझे विरोधियों के द्वारा साजिश कर फंसाया गया है। मुझे न्यायालय पर पुरा भरोसा है। मैं जल्द जेल से बाहर आऊंगा और पहले की तरह ही मैं गांव - गरीब, मजदूर - किसानों पर हो रही शोषण,लुट, अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करता रहूंगा।
0 Comments