-->

पीटीजी योजना के तहत चलकरी गांव में आदिम जनजातियों के बीच राशन वितरण


तोपचांची: पीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) योजना के तहत चलकरी गांव में आदिम जनजाति परिवारों के बीच 35 किलो राशन का वितरण किया गया। इस अवसर पर धनबाद जिला कल्याण पदाधिकारी सुशांत कुमार मुखर्जी, तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, एमओ रविकांत कुमार एवं स्थानीय मुखिया मौजूद रहे।

वहीं, दो दिन पूर्व महेश विरहोर के निधन के बाद उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के उपरांत आयोजित होने वाले भोज के लिए राशन सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इसकी जानकारी तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने दी।

Post a Comment

0 Comments