कतरास। राजगंज रोड स्थित कांग्रेस के प्रधान कार्यालय में रविवार को पूर्व मंत्री मन्नान मलिक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कतरास नगर अध्यक्ष रंजीत पांडे की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मन्नान मलिक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि मन्नान मलिक का निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से हम सबने एक अभिभावक खो दिया है, उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। श्रद्धांजलि सभा में माधव सिंह, भोलाराम, जियाउल हक, रॉबिन पाल, राजाराम यादव, अवध नारायण प्रसाद, प्रदीप पांडे, दक्षिणेश्वर कुंभकार, शौकत खान, अजय कुमार पासवान, अमीर रईस, जयदेव प्रसाद महतो, अखिलेश कुमार सिंह, कौशल शेख आदि उपस्थित थे।

0 Comments