-->

बैंक ऑफ़ इंडिया धनबाद अंचल द्वारा री-केवाईसी शिविर का आयोजन


धनबाद। 20 जुलाई 2026 को आरबीआई के मार्गदर्शन से टाटा कम्यूनिटी सेंटर में बैंक ऑफ़ इंडिया भागा शाखा के ग्राहकों हेतु री-केवाईसी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरबीआई रांची से सोहम कुमार शोम, आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद, एलडीएम धनबाद अमित कुमार उपस्थित रहे, साथ ही आंचलिक कार्यालय के सामान्य परिचालन विभाग से मनोज कुमार, विपणन विभाग से राहुल प्रसाद, भागा शाखा प्रबंधक आशीष कुमार बरनवाल, भुलन बरारी शाखा प्रबंधक तबरेज़ अंसारी, झरिया शाखा प्रबंधक अजय कुमार, जामाडोबा शाखा प्रबंधक गौरव कुमार और अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी शिविर में सहभागिता की एवं अपना अमूल्य योगदान दिया। 

शिविर का उद्देश्य ग्राहकों को समय पर री-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए प्रेरित करना तथा सुरक्षित एवं सुलभ बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना था। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा, केवाईसी अद्यतन तथा विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में बैंक की टीम ने 1500 से अधिक ग्राहकों का तत्काल री-केवाईसी सफलतापूर्वक पूर्ण किया।  

शिविर में वरिष्ठ ग्राहकों को सेवा देने हेतु अलग से काउन्टर की व्यवस्था की गई थी। जिसे ग्राहकों ने अत्यंत सराहा।

कार्यक्रम ने बैंक की ग्राहक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ रूप से प्रदर्शित किया। बैंक ऑफ़ इंडिया भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी ग्राहक-केन्द्रित कार्यक्रम/ शिविर आयोजित करता रहेगा।



Post a Comment

0 Comments