-->

छात्रों के आंदोलन पर जयराम महतो का ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो खुद अनशन पर बैठूंगा


 रांची न्यूज़:-JPSC छात्रों के आंदोलन को मिला बड़ा समर्थन. जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो वह खुद अनशन पर बैठेंगे.

छात्रों से वार्ता के लिए सरकार ने बनाई चार मंत्रियों की कमेटी

जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए झारखंड सरकार ने चार मंत्रियों की एक कमेटी का गठन किया है. सरकार का उद्देश्य आंदोलनरत छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी मांगों पर चर्चा करना और समाधान की दिशा में आगे बढ़ना है.कमेटी में मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री संजय यादव और मंत्री चमरा लिंडा को शामिल किया गया है. यह कमेटी आंदोलनरत छात्रों से संपर्क कर उनकी मांगों पर विस्तार से बातचीत करेगी और सरकार के समक्ष उनकी बात रखेगी.

Post a Comment

0 Comments